एक्शन मोड में CM सिद्दरमैया, KKRDB में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के दिए आदेश; प्रियांक खरगे ने की थी शिकायत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे की शिकायत के बाद कल्याण कर्नाटक क्षेत्र विकास बोर्ड यानी केकेआरडीबी में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे की शिकायत के बाद भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान कल्याण कर्नाटक क्षेत्र विकास बोर्ड (KKRDB) में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

दोषियों के खिलाफ दर्ज किया जाएगा मामला: प्रियांक खरगे

प्रियांक खरगे कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। प्रियांक ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है।

हर घोटाले की होगी जांच: डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि केवल केकेआरडीबी ही नहीं, बल्कि और भी घोटाले हैं। हमें लोगों को न्याय देना है। इसलिए हम सभी घोटालों की जांच के आदेश देंगे।

KKRDB को जारी किए गए धन का हो रहा था दुरुपयोग

कांग्रेस नेताओं ने पहले आरोप लगाया था कि कर्नाटक में कुछ भाजपा नेताओं की ठेकेदारों के साथ मिलीभगत थी और वे केकेआरडीबी को जारी किए गए ‘सार्वजनिक धन का दुरुपयोग’ कर रहे थे। इस महीने की शुरुआत में हुए कर्नाटक चुनावों के दौरान भ्रष्टाचार अभियान का एक प्रमुख मुद्दा था, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।