दूसरी शादी करेंगे इमली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान के पिता:सुंबुल बोलीं- बड़े पापा, बहन ने पापा को शादी के लिए राजी करने में मदद की

टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान के पिता दूसरी शादी करने जा रहे हैं। सुंबुल खान ने रियलिटी शो बिग बॉस 16 में पार्टिसिपेट करने के बाद अपनी अलग पहचान बनाई है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुंबुल ने बताया कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है की उनके पिता दूसरी शादी कर रहे हैं।

सुंबुल खान के पिता तौकीर हसन खान अगले हफ्ते इंटिमेट सेरेमनी में नीलोफर नाम की महिला से शादी करेंगे। नीलोफर का तलाक हो चुका है और उनकी एक बेटी भी है।

नए सदस्य के परिवार में जुड़ने को लेकर एक्साइटेड हैं: सुंबुल
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुंबुल ने कहा है कि वो और उनकी बहन सानिया अपने घर और परिवार में निलोफर के जुड़ने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

उन्होंने कहा- हम बहुत खुश हैं की कोई हमारे परिवार में जुड़ने वाला है। उनके साथ हमें नई बहन भी मिल जाएगी। हमारे पिता ने हमें अकेले बड़ा किया है और वो हमारे लिए सबसे बड़ी इंस्पिरेशन हैं।

उन्होंने हम दोनों को हमेशा सपोर्ट किया है। मैं और सानिया उनके लिए बहुत खुश हैं। हमारे बड़े पापा इकबाल हुसैन खान ने भी शादी के लिए उन्हें राजी करने में बहुत मदद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुंबुल और सानिया पिछले 10 सालों से अपने पिता को शादी करने के लिए तैयार कर रहे थे।

मेरे पेरेंट्स जब अलग हुए तब मैं 6 साल की थी: सुंबुल
पिछले साल सुंबुल ने इटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब वो साल की थीं तब उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे।उन्होंने कहा था- मुझे याद है जब मेरे पेरेंट्स का तलाक हुआ तब मैं 6 साल की थी। हां, हमारी जिंदगी बदल गई थी पर मैं ये नहीं कहूंगी की ये सब बहुत मुश्किल था। मेरे पापा मुझसे बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने हमें मां और पिता दोनों का प्यार दिया है।

पापा से मिला मां और पिता दोनों का प्यार: सुंबुल
सुंबुल ने आगे कहा- वो हमें हर रोज स्कूल के लिए रेडी करते थे, हमारे लिए नाश्ता बनाते और जब हम स्कूल चले जाते थे तो वो काम पर जाते थे। जब तक हम दिल्ली में रहे, मैं अपनी मां से भी काफी क्लोज थी। इससे मेरे पापा को कोई एतराज नहीं था। लेकिन, फिर हम मुंबई शिफ्ट हो गए और मैं अपनी मां से दूर होती गई।

कोरियोग्राफर हैं तौकीर हसन खान
सुंबुल तौकीर खान के पिता तौकीर हसन खान बिग बॉस के सेट पर आकर भी उन्हें सपोर्ट करते थे। पेशे से उनके पिता कोरियोग्राफर हैं। करीब 11 साल पहले हुसैन खान DID के सेट पर अपने ट्रेन किए स्टूडेंट्स को लेकर आए थे। सुंबुल के पिता अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं।

2013 में जोधा अकबर के साथ की थी करियर की शुरुआत
सुंबुल ने 2013 में आए शो जोधा अकबर के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद सुंबुल 2018 में चंद्रगुप्त मौर्य में भी दिखाई दीं। 2020 में उन्होंने इमली में काम किया। पिछले साल सुंबुल ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 16 की वीडियो क्लिप भी शेयर की थी।

दरअसल, सुंबुल अपने पिता के साथ स्टेज पर कविता पढ़ रही थीं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- एक बेटी की सबसे बड़ी ताकत उनेक पिता होते हैं और एक पिता के लिए बेटी से बड़ा कुछ नहीं होता।