Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 फरवरी 2021 का पंचांग, रथ सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 19 फरवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज रथ सप्तमी है। इसे अचला सप्तमी या सूर्य जयंती भी कहा जाता है। इस दिन सूर्य देव प्रकट हुए थे इसलिए आज सूर्य जयंती मनाई जाती है। आज के दिन सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को संतान, धन और आरोग्य का आशीष प्राप्त होता है। आज शुक्रवार के दिन आप को देवी दुर्गा, माता लक्ष्मी और शीतला माता की पूजा करनी चाहिए। इन माताओं की पूजा करने से व्यक्ति को धन, वैभव, समृद्धि, शक्ति और आरोग्य प्राप्त होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:59 बजे से रात्रि के 12:16 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अचला सप्तमी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 10 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी कृतिका नक्षत्र 29 घंटे 58 मनट तक, तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र ऐन्द्र योग 28 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग मेष में चंद्रमा 09 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 56 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 14 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दिन में 11 बजकर 17 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज देर रात 01 बजकर 05 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक।

अमृत काल: 20 फरवरी को तड़के 03 बजकर 15 मिनट से सुबह 05 बजकर 04 मिनट तक।

आज माघ शुक्ल सप्तमी है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, देवी भगवती पुराण, दुर्गा मन्त्रों का जाप करना, लक्ष्मी मंत्रों का उच्चारण करना अत्यंत मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।