12 साल की बच्ची की गवाही…साइको किलर को उम्रकैद:कहा-गंदा काम नहीं कर पाया तो मुंह पर ईंट मारी; डॉक्टर बोला-बच्ची के टांके गिनना मुश्किल था

मासूम बच्चों का रेप करके उनकी हत्या करने वाला कन्नौज का साइको किलर रामजी वर्मा..। उसने 2 बच्चों का रेप करके उनकी हत्या कर दी। फिर 2 बच्चों को मारने की कोशिश की, मगर दोनों बच गए। इस साइको किलर को कन्नौज कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

साल 2018 में उसने पहली हत्या की थी। 5 साल तक पुलिस इस साइको किलर को सजा दिलाने का हर प्रयास करती रही। इसके बाद 15 दिसंबर, 2023 को उम्रकैद की सजा मिल पाई। साइको किलर को जेल तक पहुंचाने में 12 साल की पीड़िता के बयान और डॉक्टर के बयान का अहम रोल रहा है।

ये 12 साल की वही बच्ची है..जिसके साथ पिछले साल होली के समय साइको किलर रेप करना चाह रहा था। कामयाब न होने पर उसका ईंट से मुंह कूच दिया था। बच्ची काफी दिनों तक बेहोश रही थी। उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना था कि बच्ची के इतने टांके लगे कि उनको गिनना भी मुश्किल था।

मासूम ने आरोपी को दिलाई सजा
6 महीने पहले जब पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया, तो मामले में जल्द सुनाई के लिए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई पर सुनवाई होती रही। मगर पुलिस को उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल पा रहे थे। इसके बाद पुलिस बच्ची के सही होने का इंतजार करती रही। बच्ची के सही होते ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां बच्ची ने अपने साथ हुई पूरी घटना जज को बताई और आरोपी को सजा दिलाई।

बच्ची का बयान पढ़ने से पहले आरोपी का बैकग्राउंड पढ़िए…
साइको किलर रामजी वर्मा ने होली के समय साल 2018 में अपनी 16 साल की उम्र में सबसे पहले फर्रुखाबाद में रेप और हत्या की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद 10 दिन के अंदर दूसरी घटना को कन्नौज में अंजाम दिया था। वो तीसरी बार फिर से एक बच्ची का रेप करके उसको मारना चाह रहा था। मगर तब ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया था।

तब साइको किलर नाबालिग था इसलिए उसको फर्रुखाबाद की जुवेनाइल जेल में रखा गया। उसके बाद बालिग होने पर उसे जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं साल 2022 में वो जमानत पर बाहर आ गया। बाहर आते ही उसने फिर से एक बच्ची के साथ हैवानियत करने की कोशिश की।

पुलिस की जांच और पूछताछ में ये बात सामने आई थी कि त्योहार के समय ही साइको किलर बच्चों को अपना निशाना बनाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहार के समय घर के लोग बिजी रहते हैं। वो फोन पर गंदे वीडियो देखता था। जिस बच्चे को उसे टारगेट करना होता था।

उनका वीडियो-फोटो बनाकर सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करता था। फिर उस पर गंदे कमेंट करता था। वो रेप के बाद बच्चों का चेहरा छुपाने के लिए ईंट से कूच देता था। वो बच्चों का इतना बुरा हाल करता था कि उनको पहचानना भी मुश्किल हो जाता था।