भारत मोबिलिटी एक्सपो में टाटा ने पेश कीं ईको-फ्रेंडली कारें:टेस्ला ने अमेरिका में रिकॉर्ड 22 लाख गाड़ियां वापस बुलाईं, तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 138% बढ़ा

कल की बड़ी खबर भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 से जुड़ी रही। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। यहां उन्होंने अलग-अलग स्टॉल्स पर जाकर व्हीकल्स की जानकारी ली। वहीं अमेरिका में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 22 लाख गाड़ियां वापस बुलाई हैं। यह किसी भी कंपनी की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा रिकॉल है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज शनिवार (3 फरवरी) की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 का आज आखिरी दिन है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।