सीतापुर में 6 हत्याओं के मामले में चौंकाने वाला खुलासा:UP के पूर्व CM की पोती थी अनुराग की बीवी प्रियंका, हाईप्रोफाइल मामले की जांच को पहुंची STF

सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्याकांड में मारी गई प्रियंका सिंह यूपी के पूर्व CM वीर बहादुर सिंह की पोती थी। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण STF की टीम लखनऊ से मामले के खुलासे के लिए भेजी गई है। हालांकि पुलिस की जांच में मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रियंका के भाई ने किया अहम खुलासा

 पूर्व CM वीर बहादुर सिंह मेरे नाना और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह मेरे मामा थे। हमने सिर्फ सही जांच की मांग की है।

रामपुर के पालापुर में घर में मिले थे 6 शव
सीतापुर में शनिवार सुबह अनुराग सिंह (45) की उसके कमरे में लाश मिली थी। बताया गया कि मां सावित्री सिंह (62) और पत्नी प्रियंका (40) को गोली मारने के बाद अनुराग ने उनका सिर हथौड़े से कूच दिया। फिर तीनों बच्चों अरना (12), अरवी (7), आद्विक (8) को छत से फेंक दिया। उसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला थाना रामपुर के पालापुर गांव का है।

अनुराग गांव में रहकर 100 बीघा जमीन पर खेती करता था। पत्नी प्रियंका लखनऊ में एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। वह तीनों बच्चों को लेकर अलीगंज में सरगम कॉम्प्लेक्स में रहती थी। उसके तीनों बच्चे CMS की अलीगंज ब्रांच में पढ़ते थे। शुक्रवार सुबह प्रियंका बच्चों को लेकर गांव पहुंची थी। शनिवार सुबह घर में सभी की लाशें मिली थीं।

अजीत ने कबूला-पूरे परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया
पुलिस हिरासत में अजीत ने कबूल किया कि उसका अपने भाई और भाभी प्रियंका से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। घर में इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। प्रियंका के आने के बाद झगड़ा और बढ़ जाता था। इस बार प्रियंका के बच्चों के साथ घर आने पर पूरे परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया।