जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से उप निरीक्षक राम करण को निरीक्षक पद पर पदौन्नत करने के आदेश प्राप्त हुए। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री वरुण सिंगला ने उप निरीक्षक रामकरण को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया।