हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार ( 25 फरवरी) को सेंसेक्स करीब 150 अंक की तेजी के साथ 74,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 5 अंक की तेजी है, ये 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में 0.81%, मीडिया में 1.28% और फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.53% की तेजी है। IT, मेटल और रियल्टी सेक्टर में मामूली गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.13%, कोरिया के कोस्पी में 0.42%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.62% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.14% की गिरावट है।
- 24 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 6,286.70 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,185.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 24 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.076% की तेजी के साथ 43,461 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.50% गिरकर 5,983 पर और नैस्डैक 1.21% गिरकर 19,286 के स्तर पर बंद हुआ।
सोमवार को बाजार में 856 अंक की गिरावट रही
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 856 अंक की गिरावट के साथ 74,454 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 242 अंक की गिरावट रही, ये 22,553 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में गिरावट और 12 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.71% और निफ्टी मेटल में 2.17% की गिरावट रही। वहीं, ऑटो, FMCG और फार्मा में मामूली तेजी रही।