Deepika Padukone ने रणवीर सिंह के साथ सबके सामने किया रोमांस, हैरान रह गए फैंस… देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस वक्त फुल ऑन रोमांस में डूबे हुए हैं। हाल ही में रणवीर ने दीपिका के साथ कुछ फोटोज़ शेयर की थीं जिनमें से एक फोटो में वो पत्नी को निहारते दिख रहे थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर पूरे दिन छाई रही थी। इसके बाद 25 मार्च को दीपिका ने रणवीर के साथ एक बेहद रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में रणवीर और दीपिका एक दूसरे के साथ जिस तरह रोमांस करते दिख रहे हैं वैसे उनके फैंस ने उन्हें कभी भी ऑफ स्क्रीन रोमांस करते नहीं देखा है। इसलिए दीपवीर के फैंस वीडियो को देखकर हैरान रह गए हैं, लेकिन वीडियो के अंत में एक मज़ेदार ट्विस्ट है जो इस वीडियो को और ख़ास बना रहा है। दरअसल, रणवीर और दीपिका ने इस वीडियो के जरिए सिलौटी चैलेंज (Silhouette Challenge) पूरा किया है जो पिछले कई दिनों सें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि रणबीर ने पिंक कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ है और वो एक अंधेरे कमरे से बाहर निकलते हैं। तभी दीपिका आसमानी और सफेद रंग का ट्रैक सूट पहने उसी कमरे से बाहर आती हैं। इसके बाद दोनों दरवाज़े के पास खड़े हो जाते हैं और रोमांस करने लगते हैं। जहां दीपिका रणवीर को रिझाने की कोशिश करती हैं तो वहीं रणवीर भी उन्हें पैंम्पर करते हैं। लेकिन तभी वीडियो के अंत में जो होता है उसे देखकर तो आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो के अंत में दिखता है कि रणवीर और दीपिका रोमांस करते-करते अचानक से रिंगा-रिंगा रोजेज़ खेलने लगते हैं

दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक मज़ेदार कैप्शन भी दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘रणवीर सिंह क्या हमें इसके अलावा रिंगा-रिंगा रोजेस खेलना चाहिए’। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस भर-भर के कमेंट कर रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट ने भी वीडियो को बेहद मज़ाकिया बताया है। आपको बता दें कि दीपिका रणवीर से पहले हिना ख़ान का Silhouette Challenge वीडियो काफी चर्चा में रहा था।