Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 मार्च 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 27 मार्च 2021 और दिन शनिवार है। आज चतुर्दशी तिथि की क्षय है। आज सुबह से लेकर शाम तक रवि योग बना हुआ है। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान जी और शनि देव की पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी की पूजा करने से आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होंगे और शनि की साढ़ेसाती तथा ढैय्या से होने वाली परेशानी में भी राहत मिलेगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि

आज का दिशाशूल: पूर्व

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक

विशेष: चतुर्दशी तिथि की क्षय

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 06 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 19 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र गण्ड योग 25 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग सिंह में चंद्रमा 25 घंटे 20 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 17 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 36 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 05 बजकर 09 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 28 मार्च को प्रात: 06 बजकर 08 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 03 बजकर 25 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 17 मिनट से शाम 07 बजकर 52 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक।

आज फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण और शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान जी और शनि देव के मन्त्रों का जाप करना भी अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।