LIVE Bihar Matric Result 2021 Updates: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज, अनिवार्य विषय में फेल होने पर ऐसे होंगे पास

LIVE BSEB Bihar Matric (10th) Result 2021 Updates: बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि पास होने के लिए उन्हें प्रत्येक विषय और सभी विषयों में न्यूनतम निर्धारित अंक अर्जित करने होते हैं। साथ ही, यदि स्टूडेंट्स किसी एक विषय या दो विषय में फेल होते हैं उन्हें निर्धारित अधिकतम अंकों तक ग्रेस मार्क्स दिया जाता है। वहीं, यदि को कोई छात्र किसी अनिवार्य विषय में फेल होता है तो उसके लिए एक अन्य नियम भी लागू होता है। आइए इन नियमों को जानते हैं। साथ ही, बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक रिजल्ट 2021 की घोषणा दोपहर 3 बजे की जानी है और रिजल्ट 3.30 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाना है।

Bihar Board 10th Result 2021 LIVE Updates @ 12.08 PM: अनिवार्य विषय में फेल होने पर ऐसे होंगे पास

बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार यदि कोई छात्र किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण होता है को बोर्ड द्वार उस छात्र के चुने गये वैकल्पिक विषय के अंकों से कुछ अंक लेते हुए उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाता है। हालांकि, प्रैक्टिकल विषयों के मामलों के मामले में स्टूडेंट्स को सैद्धांतिक प्रश्न पत्र एवं प्रैक्टिकल दोनो में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं।

Bihar Board Matric Result 2021 LIVE Updates @ 11.33 AM: जानें ग्रेस मार्क्स के नियम

बिहार बोर्ड के नियमों के मुताबिक यदि कोई छात्र किसी एक विषय में अधिकतम 8 फीसदी अंकों से फेल होता है या किन्ही दो विषयों में अधिकतम 4-4 फीसदी अंकों से फेल होता है तो बोर्ड द्वारा इन स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देते हुए पास घोषित कर दिया जाता है। एक अन्य स्थिति यह है कि यदि किसी स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कुल 75 फीसदी अंक प्राप्त होते हैं और किसी एक विषय में अधिकतम 10 फीसदी अंकों से वह फेल होता है एवं उसे किसी अन्य नियम से पास नहीं किया जा रहा है तो ऐसी स्थिति में उसे उस विषय में अधिकतम 10 फीसदी अंक देते हुए पास घोषित कर दिया जाता है।

Bihar Matric Result 2021 LIVE Updates @ 11.02 AM: पास होने के लिए जरूरी इतने अंक

बिहार बोर्ड के नियमों के मुताबिक पास होने के लिए हर छात्र या छात्रा को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना होता है। साथ ही, स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में भी 30 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं यदि परीक्षार्थी के प्रैक्टिकल विषय हैं तो इस मामले उसके प्रायोगिक में 40 फीसदी और सैद्धांतिक में 30 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए।

बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2021 की घोषणा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आज बड़ा दिन है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 5 अप्रैल 2021 को की जानी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 की औपचारिक घोषणा आज दोपहर 3 बजे की जानी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 को राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा किया जाएगा। बीएसईबी चेयरमैन आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा की तारीख और समय की जानकारी रविवार, 4 अप्रैल 2021 की देर शाम दी। बिहार बोर्ड के अपडेट के अनुसार, बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2021 की घोषणा के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, संजय कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

ऐसे चेक कर पाएंगे बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2021

बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2021 की दोपहर 3 बजे होने वाली औपचारिक घोषणा के कुछ समय बाद छात्र-छात्राएं अपने नतीजे और स्कोर कार्ड बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर पाएंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 लिंक को बीएसईबी की वेबसाइट के साथ आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल और जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर पाएंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, रोल कोड, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2021 ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2021 जागरणजोश डॉट कॉम पर चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

फरवरी में हुई थी बिहार मैट्रिक परीक्षा, 16 लाख से अधिक हुए सम्मिलित

बता दें कि बीएसईबी द्वारा बिहार 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 17 से 14 फरवरी 2021 तक किया गया था। बिहार बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख 84 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।