बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। उनकी मौत न सिर्फ अपने परिवार बल्कि उनके फैंस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा था। एक्टर के निधन के बाद नेपोटिज्म जैसे कई सवाल खड़े हुए थे। वहीं एक्टर के निधन के बाद उनके जीवन पर कई फिल्में बनने की भी खबरें सामने आईं थीं। इसी बीच अब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर आधारित फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ का टीजर जारी हो गया है। ये फिल्म 11 जून को रिलीज होगी।
सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ का टीजर 58 सेकंड का है। इसकी शुरुआत चैनल पर आई ब्रेकिंग न्यूज से होती है। टीजर वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबकुछ ठीक उसी तरह दिखाया गया है जैसा दृश्य सुशांत के निधन के बाद सामने आई थी। वीडियो में सुशांत के कमरे में पंखे से लटका हुआ हरा दुपट्टा दिखाया गया है। इसके बाद सुशांत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते को दिखाया है। सुशांत का किदार जुबैर ने निभाया है। रिया का किरदार श्रेया शुक्ला ने निभाया है।