क्लिनिक के बाहर पैपराजी को देख चौंके रणवीर कपूर, कहा- ‘आप लोगों का लॉकडाउन नहीं है?’

बॉलीवुड रणवीर कपूर ने हाल ही में कोरोना को मात दी है। इसी बीच उन्हें गुरूवार को एक क्लिनिक के बाहर माँ नीतू कपूर के साथ स्पॉट किया था, जहां वो पैपराजी को देख कर चौंक गए थे। गाड़ी से निकलते वक्त उन्होंने फोटोग्राफर से लॉकडाउन को लेकर कुछ सवाल भी किए थे।

अभिनेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर पैपराजी से सवाल पूछते है कि ‘आप लोगों का लॉकडाउन नहीं है?’ अभिनेता के सवाल का जवाब देते हुए फोटोग्राफर कहते हैं कि है ‘सर पर काम चालू है’ और इसके रणवीर क्लिनिक के अनंद चले जाते हैं। रणवीर को इस क्लिनिक के बाहर अपनी माँ नीतू कपूर के साथ स्पॉट किया गया था। पर वीडियो में नीतू कपूर नजर नहीं आ रही हैं लेकिन फोटोग्राफर बोल रह हैं कि अपकी मम्मी भी आ गई हैं।

इस वीडियो में रणवीर कपूर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं, वीडियो में अभिनेता ने ग्रे कलर का स्वेटशर्ट, कार्गो पैंट के साथ स्टाइलिश कैप पहने दिख रहे हैं। अभिनेता के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ब्रह्मास्त्र, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पैन-इंडिया फिल्म है, जो तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी में रिलीज होगी। बता दें कि पहले इस फिल्म को साल 2020 में क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग के काम को रोक दिया गया। अब इस फिल्म को इस साल रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म का एलान साल 2017 में किया गया था।