Weather Updates: हरियाणा, यूपी-बिहार में बदला मौसम, दिल्ली-NCR,अरुणाचल प्रदेश सहित केरल में बारिश

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। आज भी दिल्ली-एनसीआर सहित बंगाल, अरुणाचल प्रदेश केरल, हरियाणा बिहार सहित झारखंड के कई इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने इसकी ताजा जानकारी दी है। ‘टाक्टे’ तूफान का असर पिछले कई दिनों से इन राज्यो पर पड़ रहा है, जिसके चलते मई के महीने में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रिपोर्ट की मानें तो 24 मई तक मौसम सुहाना बना रहेगा, इसके बाद गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर देगी।चिलचिलाती गर्मी के बीच इस सप्ताह यूपी का मौसम भी पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट आने के चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। आज सुबह से ही यूपी के इलाकों में मौसम सुहाना बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी में तापमान 12 डिग्री तक गिरा और रात में लोगों को ठंड महसूस हुई। बात अगर हरियाणा के मौसम की करें तो यहां पर भी पिछले कई दिनों से बारिश दर्ज हुई है। आज सुबह भी यहां पर बादल छाए हुए हैं। मई के महीने में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। रिपोर्ट की मानें तो अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ रहा है। इसलिए फिलहाल शहर में तेज बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, बीती रात शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। वहीं पंजाब के लुधियााना में लुधियाना में शुक्रवार देर रात्रि करीब दो बजे के बाद आंधी ने दस्तक दी। आंधी करीब आधे घंटे तक चली, जिससे कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। कई इलाकों में बिजली बंद हो गई। वहीं आधी के बाद यहां पर बारिश दर्ज की गई है।उत्तराखंड में आज से मौसम सामान्य रहने के आसार जताए जा रहे हैं। दो दिनों से यहां पर मूसलधार बारिश हो रही थी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी कुमाऊं में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। गढ़वाल में अगले कुछ दिन मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।