PM मोदी आज मेरठ मेट्रो- रैपिड रेल का इनॉगरेशन करेंगे:स्कूली बच्चों और मजदूरों के साथ सफर करेंगे; 160Km की रफ्तार से दौड़ेगी

पीएम नरेंद्र मोदी आज देश की पहली हाईस्पीड नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही मेरठ मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम रैपिड रेल में स्कूली बच्चों और मजदूरों के साथ सफर करेंगे। इसके बाद पीएम मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी और 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। पूरे सफर में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड होगा।

20 फरवरी को NCRTC ने बेगमपुल से सराय काले खां के बीच रैपिड रेल का ट्रायल रन किया था। ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली और 48 मिनट में मेरठ साउथ से सराय काले खां पहुंच गई। जबकि वापसी में यह सफर महज 39 मिनट में पूरा हुआ।

E-Paper 2025