केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा फाइनल:मोगा में 14 मार्च को करेंगे रैली, 2027 के विधानसभा चुनाव का करेंगे आगाज

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह मार्च में पंजाब दौरा करेंगे। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक 14 मार्च को उनका दौरा तय हो गया है। मोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली से बीजेपी अपनी 2027 चुनावी मुहिम का आगाज करेगी।

इसके लिए बीजेपी की तरफ से तैयारियां की जा रही है। मोगा के बीजेपी ने हरजोत कमल ने कहा कि फाइनल प्रोग्राम हो गया। वह पांच रैलियां करेंगे। हरियाणा के सीएम समेत कई नेता आएंगे। हालांकि रैलियां कहां होगी, यह फाइनल नहीं होगी।

पहले फरवरी में चल रही थी प्लानिंग

पहले अमित शाह की रैली पार्टी द्वारा इसी महीने फरवरी में फाइनल की जा रही थी। लेकिन ठंड और अन्य चीजों को ध्यान में रखकर इस प्लान में बदलाव किया गया था। क्योंकि धुंध ज्यादा पड़ रही थी। ऐसे में लोगों को पहुंचने में दिक्कत आ सकती थी।

जिसके बाद इसे टाल दिया गया था। वहीं, अब तारीख फाइनल करने की है। इस रैली को 2027 चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। इसके बाद पंजाब में चुनव का माहौल गर्मा जाएगा।

एक फरवरी को पीएम पहुंचे थे पंजाब

इससे पहले एक फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आए थे। वह संसद में बजट पेश होने के बाद सीधे जालंधर स्थित डेरा बल्ला पहुंचे थे। इस दौरान गुरु रविदास जयंती थी। इस दौरान उन्होंने वहां से संगत को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने बजट में जो फैसले लिए थे। उसे भी स्टेज भी गिनाया था।

गांव किल्ली चाहलां में रैली का क्या महत्व

यह रैली मोगा का गांव किल्ली चाहलां में होनी है। आधिकारिक तौर पर जगराओं का गांव काउके कलां पंजाब का सेंटर पॉइंट बन जाता है, लेकिन उसके नजदीक व हाईवे से कनेक्टिविटी के कारण मोगा के गांव किल्ली चाहलां को सेंटर पॉइंट के तौर पर देखा जाता है। यहां तीनों एरिया माझा-मालवा और दोआबा के रोड मिलते हैं।

इससे लोगों का यहां पहुंचना बाकी जगह से आसान है। पंजाब के किसी भी कोने से यहां से अप-डाउन आसान होता है। यह सेंटर पॉइंट होने से यह माना जाता है कि यहां की रैली सबसे ज्यादा भीड़ वाली होगी।

यहां आने वाले लोगों की संख्या से राजनीतिक दल भांपते हैं कि सरकार बनेगी या नहीं। यही कारण है कि अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस और AAP सबकी पसंद मोगा है। मोगा जिले में होने वाली किसी भी पार्टी या दल की रैली सीधे 18 सीटों तक प्रभाव पहुंचाती है

E-Paper 2025