आज 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे है। स्कूल-काॅलेजों और कई दफ्तरों में गुड फ्राइडे की छुट्टी रहती है। वहीं कल से शनिवार और रविवार की छुट्टियां मिल रही है। यानी आज से शुरू हो रहा है लॉन्ग वीकेंड और अगर आपने अभी तक कोई प्लान नहीं बनाया है तो चिंता की बात नहीं है।
दो से तीन दिन की छुट्टी आप घर पर न बिताएं, बल्कि एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लाॅन्ग वीकेंड पर एक शानदार ट्रिप आपको रिलैक्स होने का मौका देगी। हल्के गर्म मौसम में शरीर और मन को राहत दे सकती है और परिवार या दोस्तों के साथ यादगार वक्त बिताने का भी अवसर दे सकती है।
हालांकि छुट्टी शुरू हो चुकी है और पहले से प्लानिंग न होने के चलते आपने सफर की तैयारी भी नहीं की और अब तक जगह का चयन भी नहीं किया होगा। अगर ऐसी बात है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको कुछ नजदीकी औऱ बजट फ्रेंडली जगहों के विकल्प दिए जा रहे हैं। इनमें से अपनी पसंद की जगह का चयन कर लें। इन जगहों पर कम समय, कम खर्च में घूमा जा सकता है ।
आखिरी मौके पर सफर की तैयारी करनी है तो पहले जगह तय करें। फिर होटल या होम स्टे सर्च करें ताकि पहले से बुक कर सकें। हल्का सामान रखें और कैश व आनलाइन पेमेंट दोनों का विकल्प अपने पास रखें।