रोहतक जिले के ब्लॉक कलानौर के पास 152D पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया।
हादसे में मृतक की पहचान मनोज कुमार जैन पुत्र सुभाष चंद्र जेन निवासी रामकरण दास कॉलोनी नारनौल के रूप में हुई, जबकि उसके साथ दो व्यक्ति और थे, जिनकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने तीनों के शव डेड हाउस में भिजवा दिए हैं और नारनौल पुलिस व मरने वाले के परिजनों को सूचना भेज दी है।
अंबाला से नारनौर जा रही थी गाड़ी
152D पर गांव खैरड़ी के पास से टाटा गाड़ी अंबाला की तरफ से आई थी, जो नारनौल की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे टाटा गाड़ी ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण टाटा गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। वहीं, हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
कलानौर थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 152D पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में मरे तीनों लोगों के शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेजा गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।