भीलवाड़ा के MGH में फिर 2 प्रसूताओं की मौत:दोनों हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में नहीं थी, नॉर्मल डिलीवरी हुई थी; एक महीने में सात की जान गई

राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटल्स में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में बुधवार (29 जुलाई) देर रात दो और प्रसूताओं की मौत हो गई।

डॉक्टर्स का कहना है कि दोनों की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। किसी भी तरह की हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में नहीं थीं। डिलीवरी के बाद हुई ज्यादा ब्लीडिंग के कारण उनकी मौत हुई है।

जिले के सबसे बड़े हॉस्पिटल में जुलाई महीने में ही अलग-अलग कारणों से 7 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। इससे पहले मई में कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत हुई थी।

जून में बीकानेर में सिजेरियन के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी फेल हो गई थी। दो की इलाज के दौरान मौत हुई थी।