डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम लंच ब्रेक तक 4 विकेट पर 74 रन के स्कोर पर मुश्किल में थी। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला, लेकिन उनके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के आखिरी चार विकेट भी जल्दी गिर गए।
स्मिथ-कैरी ने 55 रन जोड़े
स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 109 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। स्मिथ और एलेक्स कैरी के बीच पांचवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई, यह पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। कैरी 19 रन बनाकर आउट हुए।
74 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिरे
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ठीक रही थी, लेकिन पहले सेशन में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर मेजबान टीम पर दबाव बना दिया। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका तेज गेंदबाज हसन महमूद ने दिया। उन्होंने जैक वेदराल्ड (23) को आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई।
इसके बाद अपने अगले ही ओवर में हसन महमूद ने ट्रैविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया। मार्नस लाबुशेन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कैमरन ग्रीन भी 13 रन ही बना सके। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 74 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।
दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गंवाए
इसके बाद स्टीव स्मिथ ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। कैरी 19 रन बनाकर एबादत हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद ब्यू वेबस्टर 12 और कप्तान पैट कमिंस 9 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क भी 1 रन ही बना सके।
स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरा सेशन खत्म होने तक वे 99 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद हैं, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल है। नाथन लायन 3 गेंदों पर बिना रन बनाए क्रीज पर हैं।
हसन महमूद ने 6 विकेट लिए
बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट झटके। तस्किन अहमद और एबादत हुसैन को 2-2 विकेट मिले। हसन ने ट्रैविस हेड, जेक वेदराल्ड, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन को अपना शिकार बनाया।
लाबुशेन फिर फेल हुए
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। वे 20 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।
लाबुशेन को अपना खाता खोलने के लिए 14 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। यह लगातार आठवीं टेस्ट पारी है, जब वह 50 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं। पिछले साल दिसंबर से लाबुशेन का अर्धशतक नहीं बना है।