करौली-मंडरायल मार्ग पर रणगमा तालाब के पास चाइनीज मांझे से एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। युवक मंडरायल से कैलादेवी जा रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
खून से सन गए कपड़े कमल किशोर को गर्दन में जलन और खून बहने का एहसास तब हुआ, जब उसके कपड़े खून से सन गए। खून बहता देख उसकी हालत बिगड़ गई। उसके साथी ने उसे तुरंत करौली अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद चाइयनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले ही जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने चाइनीज और धातु युक्त मांझे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद, बाजार में इसकी बिक्री जारी है, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं।