मोदी बोले- विपक्षी पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है:वह OBC आरक्षण में कटौती को तैयार; नारी शक्ति वंदन बिल रोकना महिलाओं का अपमान

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को संविधान दिवस पर ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी OBC आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। संविधान निर्माता, खासकर डॉ. भीमराव आंबेडकर, इसके पूरी तरह खिलाफ थे।

मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल का जिक्र करते हुए लिखा कि विपक्ष के एक प्रमुख दल ने महिलाओं को आरक्षण देने के लिए लाए गए विधेयक को पारित नहीं होने दिया। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि उस दल के मन में संवैधानिक मूल्यों के प्रति कितना कम सम्मान है।

पीएम बोले- नारीशक्ति को न्याय दिलाने का संकल्प नहीं रुकेगा