हिसार में CM के कार्यक्रम से पहले CJP कार्यकर्ता डिटेन:इनमें प्रदेश प्रवक्ता भी शामिल, SHO से बहस; झज्जर थाने के अंदर से VIDEO बनाकर भेजा

हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी में आज गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम से पहले पुलिस ने झज्जर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें प्रदेश प्रवक्ता व आम आदमी पार्टी की वर्तमान जिलाध्यक्ष अभिता द्विजा चेची भी शामिल है।

CJP के अनुसार, गांव बादली निवासी संदीप गुलिया को रात करीब 8 बजे पुलिस ने घर से हिरासत में लिया। इसके बाद संदीप के बारे में जानकारी लेने थाना बादली पहुंचीं प्रदेश प्रवक्ता को भी देर रात हिरासत में लेकर झज्जर ले जाया गया। इस दौरान अभिता की एसएचओ से बहस भी है। उसने बिना नोटिस डिटेन करने पर सवाल उठाए। संदीप गुलिया की पत्नी ने भी वीडियो जारी कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

बता दें कि हिसार में पांच दिन से लंबित भर्तियों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर सीजेपी का प्रोटेस्ट चल रहा था। बुधवार को पार्टी की ओर से वर्चुअल मीटिंग कर सभी कार्यकर्ताओं को प्रोटेस्ट में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे।

  • रात आठ बजे 10-12 पुलिस कर्मी घर आ गए: गांव बादली निवासी सीजेपी नेता संदीप गलिया की पत्नी संजू के अनुसार, बुधवार रात करीब आठ बजे 10-12 पुलिस वाले अचानक से उनके घर आ धमके। मेरे पति खाना खा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।
  • कई सवाल पूछे, फिर गाड़ी में बैठा थाने ले गए : संजू का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के साथ एसएचओ थे। हमने कोई कागजात दिखाने को कहा तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। तरह-तरह के सवाल पूछने लगे। आप किस टीम से जुड़े हुए हो? अराजकता क्यों फैला रहे हो? कल कहां जाने का प्लान है?
  • हमने तो सिर्फ डीसी को ज्ञापन दिया था : संजू आगे कहती है कि हम परसों यानी 28 सितंबर को डीसी ऑफिस में गए थे। HKRN के तहत जो भर्तियां निकाली जाती हैं, उसके रिगार्डिंग एक ज्ञापन हमने डीसी को सौंपा था। कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए, पक्की भर्तियां निकाली जाएं, क्या यह चीज गलत है।
  • बोलीं- इस कार्रवाई से हम झुकने वाले नहीं : संजू ने कहा कि यह हमारा अधिकार है। हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां संविधान ने हमको मौलिक अधिकार दिए हैं। गलत के खिलाफ हम आवाज उठाएंगे, हम अपनी आवाज दबने नहीं देंगे। चाहे सरकार कितना भी प्रेशर कर ले, हम बच्चों की सपोर्ट में हैं और आगे भी रहेंगे।

जानकारी लेने पहुंचीं प्रदेश प्रवक्ता को भी हिरासत में लिया

उधर, CJP की प्रदेश प्रवक्ता अभिता के भी तीन वीडियो सामने आए है। एक में वह झज्जर थाने के बाहर खड़ी है, दूसरे में संदीप को हिरासत में लेने पर एसएचओ बादली से सवाल कर रही है। तीसरे में एक थाने में बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कहती नजर आ रही है कि गांव बादली से संदीप के दो अन्य साथियों को भी सिविल पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

कहती है कि युवाओं की लंबित भर्तियों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर 28 सितंबर को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। आरोप है कि इसके दो दिन बाद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाना कई सवाल खड़े करता है। यह भी कह रही है कि जब उसने एसएचसओ से इस कार्रवाई से जुड़े पेपर मांगे तो SHO की ओर से इंटेलिजेंस रिपोर्ट का हवाला दिया गया।

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी सरकार को घेरा

पुलिस की इस कार्रवाई पर सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान ने भी वीडियो जारी कर सरकार को घेरा। कहा कि हरियाणा पुलिस ने जगह-जगह पर CJP के वॉलंटियर्स को डिटेन किया। बिना किसी ग्राउंड, बिना किसी आधार, बिना किसी नोटिफिकेशन के। ना ही कोई लिखित ऑर्डर उनको दिखाया गया।

28 तारीख को CET छात्रों का जो धरना हिसार में चल रहा है। इनके समर्थन करने के लिए अलग-अलग जगह पर 14 डिस्ट्रिक्ट्स में हमारे CJP के वॉलंटियर्स ने ज्ञापन दिया DC को। कहा कि इनकी मांग जायज है और हम इनको सपोर्ट करते हैं। इसके बाद पुलिस ने चिह्नित किया गया और घर से डिटेन कर लेती है।

बादली में संदीप गुलिया को डिटेन किया। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी, उनको अंदर लॉक कर दिया गया। इससे वे बहुत पैनिक हुई, मैंने तमाम वीडियोज अपने सोशल मीडिया पर भी डाले हैं। इसके बाद अभिता ने थाने पहुंचकर सवाल पूछे तो उन्हें भी डिटेन कर लिया गया। पुलिस यह बता नहीं पा रही है कि किस लिए डिटेन किए गए हैं।

यह सरासर जंगल राज चल रहा है। अगर आपने कोई प्रिवेंटिव डिटेंशन ऑर्डर निकाला है, कोई FIR उनके खिलाफ है, तो जरूर दिखा दीजिए। आगे कहा कि जनता इस बात को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी, इस बात का पूरा-पूरा हिसाब लिया जाएगा।