टैंकर के नीचे लेटा किसान…6 सेकेंड बाद कुचलने से मौत:सामने आया CCTV फुटेज; पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन ने किया चक्काजाम

रतलाम में जावरा-उज्जैन मार्ग पर मंगलवार सुबह टैंकर से कुचलने से 28 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना चापाखेड़ा फंटे के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने हुई।

देर रात सामने आए CCTV फुटेज में किसान खड़े टैंकर के क्लीनर साइड के पहियों के बीच जाकर लेटता दिखाई दे रहा है। घटना के करीब दो घंटे बाद लोगों ने सड़क किनारे उसका शव देखा।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मांगीलाल प्रजापत (28) के रूप में हुई है। वह गुर्जर बरड़िया गांव में रहता था। वह शादीशुदा था। परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे, 80 साल के पिता हैं। मां का निधन हो चुका है। युवक के पास एक से डेढ़ बीघा जमीन थी, जिस पर वह खेती करता था। अभी परिजन के बयान नहीं हो सके हैं।

पहले टैंकर के पास खड़ा दिखा, फिर पहियों के बीच लेटा