राज्यसभा के 3 सांसदों को हाईकोर्ट का आखिरी मौका:जवाब नहीं दिया तो खत्म होगा पक्ष रखने का अधिकार, 27 नवंबर को सुनवाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने तीन राज्यसभा सांसदों को अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में जवाब दाखिल नहीं करने पर उनका जवाब पेश करने का अधिकार समाप्त कर दिया जाएगा।

कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ ने बुधवार को यह सख्त रुख अपनाया। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।

मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित उम्मीदवार महेश केवट के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। इस मामले में तरुण चुग, रजनीश कुमार अग्रवाल और महेश केवट को पक्षकार बनाया गया है। तीनों को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि इस बार भी जवाब नहीं आया तो उनका पक्ष रखने का अधिकार समाप्त कर दिया जाएगा।

आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने के आरोप में निरस्त हुआ था नामांकन