कनाडा में रैश ड्राइविंग मामले में पंजाबी अरेस्ट:स्की मास्क पहन BMW से रेस लगाता था, सैटेलाइट-सर्विलांस से 3 महीने बाद ट्रेस

कनाडा के ओंटारियो में सड़कों पर स्टंटबाजी और खतरनाक रेसिंग करने वाले 24 वर्षीय पंजाबी मूल के युवक तरमन तूर को पील रीजनल पुलिस की ‘सेफर रोड्स टीम’ (SRT) ने गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रैम्पटन का रहने वाला तरमन अपनी लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली BMW M3 कार से मिसिसॉगा और टोरंटो की सड़कों पर आए दिन रेस लगाता था। पुलिस से अपनी पहचान छिपाने के लिए वह गाड़ी चलाते समय स्की मास्क पहनता था।

तीन महीने से लगातार पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी को पकड़ने के लिए जांच एजेंसियों ने पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट लोकेशन ट्रैकिंग, रोड कैमरे और डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया।

मिसिसॉगा के सैटेलाइट ड्राइव और एक्सप्लोरर ड्राइव इलाके से मिली शुरुआती लोकेशन लीड के आधार पर पुलिस ने कई हफ्तों तक उसके मूवमेंट का नक्शा तैयार किया।