वन पीस ड्रेस पहन मलाइका अरोड़ा ने दिया ऐसा बोल्ड पोज, लोग बोले- ‘आंटी जी इस उम्र में भी अच्छी लगती हैं’

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा से अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर बोल्ड ड्रेस और अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं। अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

अपनी लेटेस्ट तस्वीर में मलाइका अरोड़ा एक वन पीस गाउन में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने बोल्ड पोज दिए हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा हाई स्लिट टाइट गाउन पहना है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खोला हुआ है। इस ड्रेस में मलाइका अरोड़ा काफी खूबसूरत और बोल्ड दिख रही हैं। तस्वीर में वह दीवार के सहारे बोल्ड पोज देती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा को इस तस्वीर के लिए ट्रोल किया है।

jasamir6080 नाम के यूजर ने मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, ‘आंटी जी इस उम्र में भी अच्छी लगती हैं।’ fahadkhanprince157 ने अपने कमेंट में लिखा, ‘बुढ्ढी जवान लगती है वैसे।’ montysharma455 ने लिखा है, ‘ऐसे पोज सिर्फ आप और रामदेव बाबा ही दे सकते हैं।’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर मलाइका अरोड़ा को ट्रोल किया है।

आपको बता दें कि बीते काफी वक्त से मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों के अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते भी देखा जाता है। दोनों ज्यादातर समय साथ ही स्पॉट होते हैं। र्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में 12 साल का फासला है। अर्जुन कपूर जहां 36 के हैं तो वहीं मलाइका अरोड़ा 48 की हैं। इन दोनों की उम्र को लेकर बहुत बार लोग उन्हें ट्रोल भी कर चुके हैं।