अंबाला में मायके आई विवाहिता फरार:सहेली की शादी अटैंड करके रात को अपने कमरे में सोई; सुबह गायब मिली

हरियाणा के अंबाला में मायके आई विवाहिता घर से फरार हो गई। युवती की 5 सितंबर 2022 को ही अंबाला कैंट में शादी हुई थी। 5 मार्च को वह अपनी सहेली की शादी में गांव तलहेड़ी गई थी। शादी अटैंड करके रात को अपने घर कमरे में सो गई थी। परिजनों ने सुबह देखा तो गायब मिली। मुलाना थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गांव तलहेड़ी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी 26 वर्षीय बेटी की 5 सितंबर 2022 को ही PNT कॉलोनी अंबाला कैंट निवासी रवि कांत के साथ शादी की थी। 5 मार्च को उसकी बेटी गांव तलहेड़ी में अपनी सहेली प्रियंका की शादी में गई थी। शादी अटैंड करने के बाद सभी अपने घर आकर सो गए थे।

बेटी का कहीं नहीं लगा सुराग
पिता ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह 7 बजे देखा तो उसकी बेटी अपने कमरे में नहीं थी। उन्होंने अपनी रिश्तेदारी में हर जगह तलाश कर ली, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। मुलाना थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।