हाल ही में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने दिल्ली वाले बंगले की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। ABP की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम और आनंद आहूजा के इस घर की कीमत करीब 173 करोड़ रुपए है। ये बंगला दिल्ली के पृथ्वीराज रोड इलाके में 28,530 वर्ग फीट में बसा है।
सोनम ने अपने बेटे वायु के फर्स्ट-बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर ये तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए घर पर स्पेशल पूजा और लंच भी ऑर्गनाइज किया।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 2020 में कोविड के दिनों में भी अपने दिल्ली वाले बंगले की तस्वीरें शेयर की थीं। सोनम और आनंद अपने बेटे वायु के साथ लंदन में रहते हैं और अक्सर अपने बेटे को लेकर दिल्ली आते रहते हैं।
लंबे ब्रेक के बाद सोनम ने फिल्म ब्लाइंड से कमबैक किया है। फिल्म के डायरेक्टर शोम मखीजा हैं। फिल्म में सोनम के अलावा लूसी आर्देन और शुभम सराफ भी हैं। फिल्म ब्लाइंड 2011 में आई कोरियन फिल्म ब्लाइंड पर बेस्ड है। फिल्म में सोनम कपूर के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी हैं। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुई है।