सम्राट चौधरी सभी जिलों के डीएम-एसपी को देंगे गुरुमंत्र:अधिकारियों से आज वर्चुअल मीटिंग करेंगे, बिहार में बेहतर पुलिसिंग; तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पदभार संभालने के बाद पहली बार गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी और एसपी के साथ सीधा संवाद करेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य फोकस बिहार में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, पुलिसिंग को आधुनिक और प्रभावी बनाना है।

वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को देंगे दिशा निर्देश

आज वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री राज्य के हर जिले की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को खास तौर पर अपराध नियंत्रण, फौरन कार्रवाई, जनता के साथ पुलिस की बेहतर समन्वय व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर चर्चा होगी।

पुलिसिंग में AI के इस्तेमाल पर होगी चर्चा

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी पावर प्रेजेंटेशन देंगे जिसमें बेहतर पुलिसिंग के नए मॉडल, तकनीक के उपयोग और प्रशासनिक सुधारों पर जोर रहेगा।

इस बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के उपयोग के जरिए अपराध नियंत्रण, डेटा विश्लेषण और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही ज्ञान भारतम और एग्री भारत जैसे पहलुओं के विस्तार से प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति भी साझा की जाएगी।

इस कार्यशाला में सभी जोन के DIG और IG स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं, पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित वरीय पुलिस अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

सम्राट चौधरी देंगे अधिकारियों को देंगे गुरुमंत्र

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरान अधिकारियों को यह स्पष्ट करेंगे कि राज्य में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई प्राथमिकता होगी। साथ ही जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह बनाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यशाला आने वाले दिनों के किए होगा अहम

यह बैठक राज्य की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को नई दिशा देने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। इससे आने वाले समय में बिहार में बेहतर कानून-व्यवस्था और स्मार्ट पुलिसिंग का मॉडल विकसित करने की उम्मीद जताई जा रही है।