यूपी के मदरसों में BA-MA की पढ़ाई पर रोक लगेगी:पुरानी डिग्रियां भी रद्द होंगी, योगी कैबिनेट में 21 से अधिक प्रस्ताव मंजूर होंगे

यूपी सरकार मदरसों में कामिल (ग्रेजुएशन) और फाजिल (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री देने पर रोक लगाने जा रही है। यानी अब यहां सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई होगी। सरकार का कहना है कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार लिया जा रहा है। इस संबंध में मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2004 में संशोधन का प्रस्ताव मंगलवार को होने वाली योगी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया-

मदरसों से पूर्व में दी गई कामिल और फाजिल की डिग्री को भी रद्द किया जाएगा।

अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी ने बताया- सुप्रीम कोर्ट ने 5 नवंबर, 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें मदरसा अधिनियम को असंवैधानिक घोषित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट अंजुम कादरी और अन्य बनाम भारत सरकार केस सुनवाई कर रहा था।