पैरा एशियन गेम्स- भारत को एक दिन में 3 गोल्ड:शॉटपुट में 2, हाई जंप में 1 स्वर्ण जीता; आज 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज भी

भारत ने पैरा एशियन गेम्स में बुधवार को 3 गोल्ड जीत लिए हैं। सुबह आयुष वर्मा ने पुरुष शॉटपुट F53 इवेंट में दिन का पहला सोना जीता। उनके बाद प्रवीण कुमार पुरुषों के हाई जंप T64 में चैंपियन बने। सचिन खिलारी पुरुषों के शॉटपुट F46 में गोल्ड दिलाया।

जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 12 मेडल जीते। इनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

भारत के अब 12 गोल्ड समेत कुल 47 मेडल हो गए हैं। इनमें 17 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं। टीम इंडिया मेडल टैली में 5वें नंबर पर आ गया है।

आज के गोल्ड मेडलिस्ट

1. आयुष ने इस एडिशन में दूसरा मेडल जीता

आयुष 8.16 मीटर थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। आयुष का दूसरा मेडल है। वे एक ब्रॉन्ज भी जीत चुके हैं।

ईरान के अलीरेजा हेमामी ने 8.09 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर जीता। कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलीयेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

F53 कैटेगरी उन फील्ड एथलीट्स के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की गतिविधियां प्रभावित होती हैं। खिलाड़ी बैठकर मुकाबला करते हैं। इस कैटेगरी में हाथों की पकड़ पर असर कम होता है।

3. प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग लगाई

पुरुषों की हाई जंप टी64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2.02 मीटर के अपने पिछले गेम्स रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। बंटी ने 1.92 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया।

इस कैटेगरी वे पैरा-एथलीट हिस्सा लेते हैं। जो निचले हिस्से (जैसे घुटने के नीचे) में दिव्यांगता के कारण प्रोस्थेसिस (कृत्रिम अंग) का उपयोग करके ट्रैक और फील्ड इवेंट (जैसे ऊंची कूद या लंबी कूद) में भाग लेते हैं।

3. सचिन खिलारी ने शॉटपुट में गोल्ड बरकरार रखा

सचिन खिलारी ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखा। इसी स्पर्धा में मोहम्मद यासेर ने सिल्वर और परवीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को तीनों पदक दिलाए।

आर्चरी में शीतल-पायल की जोड़ी ने सिल्वर दिलाया

आज ही शीतल देवी और पायल नाग ने पैरा कंपाउंड महिला डबल्स में सिल्वर जीता। भारतीय जोड़ी गोल्ड मेडल मैच में चाइनीज जोड़ी से 141–150 से हार गई। शीतल देवी और पायल नाग चीनी खिलाड़ियों की बराबरी नहीं कर सकीं। भारतीय जोड़ी ने पूरे मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन अंतर कम नहीं कर पाईं।