जैसलमेर में भीलवाड़ा की नन्हीं प्रतिभा हार्वी शर्मा (राधे) ने अपनी शानदार हरियाणवी डांस से दर्शकों का मन मोह लिया। राधे ने अपनी अदाओं, लय और शानदार डांस से कार्यक्रम में मौजूद लोगों की खूब सराहना हासिल की। इस अवसर पर Green Maple Foundation (GMF) की ओर से राधे को नटराज सम्मान दिया गया।
कई मंचों पर दी प्रस्तुतियां
इन प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी में राधे को सम्मान मिलना उसके लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। राधे इससे पहले भी कई गणपति महोत्सव और नवरात्रि महोत्सव के मंचों पर राजस्थानी और हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं।
गौरवान्वित हुआ भीलवाड़ा का नाम
राधे के माता-पिता लकी शर्मा और प्रीति शर्मा और दादा-दादी उदय शर्मा और सुमन देवी को बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। परिवार और शुभचिंतकों ने राधे को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छोटी उम्र में अपनी कला के दम पर कई मंचों पर पहचान बना रही राधे की इस उपलब्धि से भीलवाड़ा का नाम भी रौशन हुआ है।
कई लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम में GMF के एमडी आशुतोष, पद्मश्री सम्मानित उस्ताद अनवर खान मांगणियार, उप सचिव और IAS अधिकारी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद गफूर खान, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद समंदर खान और मर्मज्ञ अमरदान चारण सहित संगीत नाटक अकादमी से जुड़े कई कलाकार और अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।