लुधियाना में पत्नी के बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या:पति बोला- 3 बार घर से भगा ले गया, समाज में बेइज्जती करवाई, समझाने पर माना नहीं

लुधियाना में एक पति ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड को लकड़ी के बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी ने भाई के साथ मिलकर उसका सिर फोड़ दिया। फिर भागने वाला था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसने पुलिस के सामने पत्नी और उसके प्रेमी की कहानी का खुलासा किया।

उसने बताया है कि युवक उसकी पत्नी को 3 बार घर से भगा ले जा चुका था। उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह माना नहीं। वह गांव में उसकी बेइज्जती करवा रहा था। इसलिए, उसने युवक को मार डाला।

मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था। आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह समराला के गांव चावा का रहने वाला था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई कुलदीप सिंह अभी फरार है।

पत्नी के प्रेम संबंध से शुरू हुआ विवाद