198 दिन बाद PM का बिहार दौरा:मोदी के दौरे को मेगा इवेंट बनाने की तैयारी; MLC चुनाव में हार के बाद क्या है NDA की चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 198 दिन के बाद बिहार आ रहे हैं। 21 नवंबर को वे वैशाली पहुंचेंगे। यहां गंगा पर 6 लेन पुल और औद्योगिक क्षेत्र का पीएम उद्घाटन करेंगे।

ये कार्यक्रम NDA सरकार के 1 साल पूरा होने के ठीग अगले दिन हो रहा है। इस कारण भाजपा इसे बड़ा इवेंट बनाने की कोशिश में है। जिसमें पांचों घटक दलों को जिम्मेदारी मिली है।

पर चुनौती यह है कि सभी दल एकजुट होंगे या नहीं…।

LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग और केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी में लगातार खींचतान चलती है। वहीं, दूसरी तरफ एमएलसी चुनाव के बाद जेडीयू-बीजेपी में अनबन दिखाई दी थी।