स्टील गिलास में रखकर पटाखा जलाया, दो बच्चों की मौत:दरभंगा में गले में लगा टुकड़ा; समस्तीपुर में वीडियो बना रहे लड़के की आंत कटी

दरभंगा और समस्तीपुर में छठ महापर्व की खुशियां मातम मे बदल गई। एक जैसे हादसे ने दो बच्चों की जान ले ली। दरअसल, समस्तीपुर में एक बच्चा स्टीलगिलास में रखकर पटाखा जला रहा था, वहीं पड़ोस का 13 साल का मोहम्मद सोनू इसका वीडियो बना रहा था। बम फटने के साथ हीगिलास के 3-4 टुकड़े हुए, एक टुकड़ा मों. सोनू के पेट में लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

इधर, दरभंगा में छठ घाट से लौटने के बाद 13 साल के बच्चे ने सुतली बम को स्टील केगिलास के नीचे रखकर आग लगा दी। कुछ सेकेंड बाद धमाका हुआ और स्टील का एक टुकड़ा निकलकर बच्चे के गले में धंस गया। इससे उसके गले की नस कट गई। सिलसिलेवार तरीके से जानिए दोनों कहानी..

पहले दरभंगा हादसे की पूरी कहानी

दरभंगा में हादसे में घायल बच्चा लहुलूहान हालत में घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। करीब 10 मिनट बाद जब लोगों ने उसे देखा तो अस्पताल ले जाने के लिए निकले। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया।

घटना दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मिटुनियां गांव की है। बिना पोस्टमॉर्टम के परिजन ने सोमवार शाम को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चे की पहचान वकील यादव के बेटे आयुष कुमार (13) के रूप में हुई है। वो छठी क्लास का छात्र था।

गांव में बने छठ घाट से लौटा था परिवार

आयुष कुमार दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जो दिल्ली में रहती है। आयुष का बड़ा भाई भी बहन के साथ ही दिल्ली में ही रहती है।

सोमवार सुबह आयुष अपनी मां के साथ गांव में बने छठ घाट पर गया था। सुबह के अर्घ्य के बाद वो अपनी मां के साथ घर लौट आया। मां घर में घरेलू काम में व्यस्त हो गई। इसी बीच बचे हुए पटाखों को लेकर आयुष घर से करीब 50 मीटर दूर चला गया।

इसी दौरान आयुष घर से एक स्टील का गिलास अपने साथ ले गया। उसने एक सुतली बम को जमीन पर रखा फिर उसमें आग लगाने के बाद उसे स्टील के गिलास से ढंक दिया। करीब दो सेकेंड के बाद ब्लास्ट हुआ।

ब्लास्ट के दौरान स्टील का गिलास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें से एक इंच लंबा और एक इंच चौड़ा टुकड़ा निकलकर आयुष के गले में धंस गया। इससे उससे गले की नस कट गई और वो लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया।

10 मिनट बाद गांव के लोगों ने आयुष को जमीन पर पड़ा देखा

आयुष जब 10 मिनट बाद तक घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने आवाज लगाई। इसी दौरान आयुष के घर के पास से गुजर रहे गांव के किसी बच्चे ने आयुष को लहुलूहान देखा। फिर बच्चे ने गांव के लोगों और आयुष की मां को इसकी जानकार दी।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में लोगों को लगा कि आयुष को करंट लगा है, लेकिन जब उसे उठाया गया तो देखा कि गला कटा है। आयुष को तत्काल उठाकर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आयुष के चाचा बोले- सारा सामान रखकर घर से निकला था भतीजा

आयुष के चाचा बैजू कुमार ने बताया कि मेरे बड़े भाई छठ पूजा में घर नहीं आ पाए थे। आयुष के बड़े भाई और बहन दिल्ली में हैं। इसके बावजूद आयुष की मां ने छठ पूजा की थी। सोमवार सुबह छठ पूजा के बाद आयुष पूजा का सामान लेकर मां के साथ घऱ आया था।

उन्होंने बताया कि घर आने के बाद आयुष ने मां से कहा कि कल शाम को अंधेरा होने की वजह से पटाखे नहीं जला पाया था। कुछ पटाखे बच गए हैं, रखे रहेंगे तो खराब हो जाएंगे। इन पटाखों को जलाकर आता हूं। इसके बाद ये हादसा हो गया।

चाचा के अनुसार, घटना के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था। यदि समय रहते किसी की नजर उस पर पड़ जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

वहीं, घटना को लेकर मृतक के चाचा बैजू कुमार ने प्रशासन से परिवार को अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

सरकारी सहायता और मुआवजे को लेकर अंचलाधिकारी रविकांत ने बताया कि घटना की जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी गई है।

हादसा आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मुआवजे की पात्रता में आता है या नहीं, इस संबंध में जिला प्रशासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सांस की नली के पास गोलाकार कट का निशान था: डॉक्टर

बहेड़ी CHC के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाया गया था, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जिस वस्तु से गला कटा था, उसे परिवार के सदस्यों ने पहले ही गले से निकाल लिया था। जांच के बाद कटे हुए हिस्से में कॉटन लगाकर घाव को बंद किया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि बहेडी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने भी पोस्टम\र्टम कराने की बात कही। अस्पताल की ओर से पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए।

डॉ. महतो के अनुसार, पोस्टम\र्टम होने पर मौत के कारणों का खुलासा होने में मदद मिलती। अंचल अधिकारी की ओर से भी इसे आपदा के तहत नहीं आने की बात कहे जाने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।

अब जानिए समस्तीपुर में हुए हादसे की पूरी कहानी

पटाखा फोड़ने के दौरान पेट में घुसा स्टील का टुकड़ा, मौत

जिले के विभूतिपुर‎ थाना क्षेत्र के सलखन्नी वार्ड 13 का ये मामला है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह पड़ोस का एक बच्चा स्टीलगिलास‎ ‎रखकर पटाखा जला रहा था। मोहम्मद जाकिर का 13 साल का बेटा मोहम्मद सोनू कुमार मोबाइल से इसका‎ वीडियो बना रहा था।

जैसे ही पटाखा फूटा,गिलास के भी टुकड़े हुए। इसी‎ ‎दौरान हादसे में सोनू की मौत ‎‎हो गई। वो उत्क्रमित‎ मध्य विद्यालय सलखन्नी में छठी कक्षा का‎ छात्र था।‎

स्टील के टुकड़े से कटी आंत

पटाखे के ‎‎विस्फोट से स्टील कीगिलास के तीन-चार‎ टुकड़े हो गए। इसी दौरान एक टुकड़ा पास‎ में खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे ‎‎मोहम्मद सोनू के पेट में जा घुसा। बताया जाता है कि उसकी आंत निकल गई थी।

गंभीर रूप से‎ जख्मी सोनू को परिजन पहले सिंघिया घाट‎ के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से‎ रेफर किए जाने के बाद उसे समस्तीपुर के ‎निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ‎इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।