UP Budget 2022-23 : योगी आदित्यनाथ सरकार आज पेश करेगी बजट, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने घर में किया बजट का पूजन

उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के बजट सत्र में तीन दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद आज यानी गुरुवार को योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आवास पर पूजा पाठ किया। सदन में करीब 11 बजे बजट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पटल पर रखेंगे।

योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट आज विधानमंडल में बजट पेश करेगी। यह योगी आदित्यनाथ सरकार का छठवां और दूसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। करीब छह लाख, दस हजार करोड़ के इस बजट के केन्द्र में भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र होगा जिसमें किये गए वादों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाकर सरकार वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए पुख्ता जमीन तैयार करेगी

Budget Of Yogi Adityanath Government For 2022-23 योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट आज विधानमंडल में बजट पेश करेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार का छठवां और दूसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। करीब छह लाख दस हजार करोड़ के इस बजट के केन्द्र में लोक कल्याण संकल्प पत्र।

 उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के बजट सत्र में तीन दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद आज यानी गुरुवार को योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आवास पर पूजा पाठ किया। सदन में करीब 11 बजे बजट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पटल पर रखेंगे।

योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट आज विधानमंडल में बजट पेश करेगी। यह योगी आदित्यनाथ सरकार का छठवां और दूसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। करीब छह लाख, दस हजार करोड़ के इस बजट के केन्द्र में भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र होगा जिसमें किये गए वादों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाकर सरकार वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए पुख्ता जमीन तैयार करेगी।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट को अंतिम रूप देने के बाद बताया कि बजट बनाने में भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। पिछले दो वित्तीय वर्षों के बजट के साथ ही खन्ना चालू वित्तीय वर्ष के लिए पिछले वर्ष 16 दिसंबर को चार माह का लेखानुदान पेश कर चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार देने के साथ इस बजट के जरिये किसानों, महिलाओं और युवा वर्ग को साधने की पुरजोर कोशिश करेगी। बजट में केन्द्रीय योजनाओं का आवंटन बढऩा तय है। नए बजट का आकार लगभग 6.1 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।