WB Madhyamik Result 2022: अर्नब और रौनक बनें पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के टॉपर, छात्रों ने मारी बाजी

WB Madhyamik Result 2022: वेस्ट बंगाल बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Board of Secondary Education) आज यानी कि 3 जून, 2022 को परिणाम आधिकारिक वेबसाइ्टस wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।  इस परीक्षा में अर्नब और रौनक ने टॉप किया है। इन दोनों ने टॉपर्स अर्नब और रौनक मंडल ने 693 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया हैं।  इस साल, कुल 86.60 प्रतिशत छात्रों ने माध्यमिक, कक्षा 10 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। बोर्ड द्वारा जारी अकड़ों के अनुसार इस साल की माध्यमिक परीक्षाओं में लड़कियां लड़कों  से आगे रहे, जहां लड़कों का पास प्रतिशत 88.59 फीसदी रहा तो वहींं 85 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबह 9 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अब परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपना स्कोर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नतीजे 9 बजे घोषित होंगे लेकिन ऑनलाइन चेक करने के लिए यह आधिकरि पोर्टल पर सुबह 10 बजे से उपलब्ध होंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स जागरण जोश डॉट कॉम पर भी चेक कर सकेंगे।

WB Madhyamik result 2022: पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं। इसके बाद, रिजल्ट का लिंक होमपेज पर उपलब्ध होगा। इस पर क्लिक करें। अब रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद, सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक करें। अब भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम पेज का एक प्रिंटआउट लें।

इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 11 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। साल 2021 में, कोविड-19 महामारी की घातक दूसरी लहर को देखते हुए WBBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। बोर्ड ने इसके बाद अन्य बोर्ड की तरह ही आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया और सभी को पदोन्नत किया था। साल 2021 में 10वीं का पास प्रतिशत 100% था। हालांकि, साल 2020 में, परीक्षाएं लॉकडाउन से पहले आयोजित की गई थीं। वहीं इस साल 86.34% का पास प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो साल 201 9 से कुछ बेहतर था।