असम के भाजपा नेता बोले, जब तक राहुल गांधी कश्मीर पहुंचेंगे; तब तक भारत एक ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ देखेगा

गुवाहाटी, एएनआई। राजस्थान में जारी सियासी बवाल के बीच राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। कांग्रेस के इस भारत जोड़ो यात्रा की जमकर आलोचना भी हो रही है। इस बीच, भाजपा के नेता और असम के मंत्री पीजूष हजारिका (Pijush Hazarika) ने सोमवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस नेता कश्मीर पहुंचेंगे, तब तक भारत ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ देखेगा।

हजारिका की यह टिप्पणी तब सामने आई जब वह असम के धुबरी जिले के राजीव भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूहों के बीच झड़प हो गई।

भाजपा नेता हजारिका ने इस झड़प की एक वीडियो क्लिप ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, ‘ऐसा लगता है कि जब तक वह (राहुल गांधी) कश्मीर पहुंचेंगे, तब तक भारत कांग्रेस मुक्त भारत देखेगा।

दो कांग्रेस के गुटों के बीच हुई झड़प

इससे पहले सोमवार को असम के धुबरी जिले के राजीव भवन में भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा के लिए एक बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। यह घटना असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं की मौजूदगी में हुई।

वहीं, इस मामले पर धुबरी जिला कांग्रेस विभाजित नहीं है, हम एकजुट हैं। साथ ही कहा कि हम लोगों में कुछ गलत धारणाएं हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर हमारा कोई विभाजन नहीं है।

30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

 

बता दें कि कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा मिशन कन्याकुमारी से कश्मीर तक का 3,500 किलोमीटर का मार्च 150 दिनों में पूरा होगा और 12 राज्यों को कवर करेगा। केरल से होते हुए यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यह उत्तर की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में होगी। यह पैदल मार्च प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी। फिलहाल यह यात्रा केरल में है और 29 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।