सोने में सिक्का खरीदना सबसे फायदेमंद:5 सालों में 30 से 50 हजार पहुंची कीमत, भारत में घरों में रखा सोना अमेरिकी खजाने से 3 गुना ज्यादा

आज धनतेरस है और इस त्योहार पर भारत में सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है। भारतीय सोना खरीदते हैं, क्योंकि वे इसे शुभ मानते है, खासकर हिंदू और जैन संस्कृतियों में। यहां प्राचीन काल से ही सोने को पूजा जाता रहा है। इसे सबसे सुरक्षित निवेश भी माना जाता है। यही कारण है कि भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। पहले नंबर पर चीन है।

वहीं वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत के घरों में 2019 में 25,000 टन से ज्यादा सोना था और डिपार्टमेंट ऑफ द ट्रेजरी ब्यूरो ऑफ द फिस्कल सर्विस के 2021 के डेटा के मुताबिक अमेरिका के सरकारी खजाने में 8,000 टन से ज्यादा सोना जमा है। यानी अमेरिका के सरकारी खजाने से करीब तीन गुना ज्यादा सोना हमारे घरों में रखा है।

ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि अगर आप धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। सोने का सिक्का खरीदना चाहिए या ज्वेलरी? आजादी के बाद से सोने के दाम और पर कैपिटा इनकम किस तरह से बढ़ी, लेकिन खबर में आगे बढ़ने से पहले कुछ आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।