Garlic Benefits: सर्दियों में इस तरह से करें लहसुन का सेवन, दूर होंगी कई सारी समस्याएं

 Garlic Health Benefits: सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ये मौसम कुछ मायनों में जहां अच्छा होता है, तो वहीं कुछ मायनों में खराब भी। खराब इसलिए क्योंकि इस सीज़न में कुछ लोग सर्दी-जुकाम की समस्या से अकसर ही परेशान रहते हैं। जिसकी वजह कमजोर इम्युनिटी है। तो इसके लिए एक्सरसाइज और डाइट पर फोकस करें।उन फूड आइटम्स को अपने खानपान में शामिल करें, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं, जिनमें से एक है लहसुन। लहसुन की तासीर गर्म होती है जिससे ठंड कम लगती है। इसके अलावा इसमें कई सारे विटामिन्स, मिनरल्स के साथ ही सेलेनियम, जर्मेनियम और अमीनो एसिड भी मौजूद होते हैं। ये एक नेचुरल एंटीबायोटिक है जो सर्दी में इन्फेक्शन को रोकता है। इसका विटामिन B1, B6 और C आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। लहसुन ब्रोंकाइटिस और निमोनिया के असर को भी कम करने में असरदार है। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे।

सर्दी और खांसी से राहत

सर्दियों में सर्दी, खांसी, गले में खराश जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं तो रोजाना एक लहसुन का सेवन शुरू कर दें। घी में भुना हुआ लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी की प्रॉब्लम दूर होती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं जो इंफेक्शन से आपको महफूज रखते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

सर्दियों में बाकी मौसम की अपेक्षा लोग ज्यादा तला-भुना खाते हैं। जिसकी वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह होता है। तो इसे कम करने के लिए रोजाना सुबह कच्चे लहसुन का सेवन करें। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रख जा सकता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं।

ब्लड प्रेशर रखता है नियंत्रित

हेल्थ एक्स्पर्ट्स का मानना है कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद एलिसिन ब्लड प्रेशर के लेवल को मेनटेन रखता है। खाली पेट कच्ची लहसुन की कलियों का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

पाचन तंत्र रखें दुरुस्त

खाली पेट लहसुन की कलियों खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। यह आपके आंत में अच्छे बैक्टीरीया को बढ़ाता है जिससे मल त्याग में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

ऐसे खाएं लहसुन का सेवन

– सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

– इसके अलावा आप शहद के साथ भी लहसुन खा सकते हैं। लहसुन के दो चार पीस करें, उसे शहद में मिलाकर खा लें फिर गुनगुना पानी पी लें।

– इसे तिल या नारियल के तेल में भूनकर भी खाया जा सकता है।

– वैसे लहसुन की चटनी भी हर तरह से फायदेमंद होती है।