Benefits Of Raisin Water: किशमिश पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, दूर हो सकती हैं ये परेशानियां

किशमिश की गिनती सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स में होती है। इसे अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। यह खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है। वहीं, सेहत के लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो उच्च रक्तचाप, वेट लॉस, पीलिया और एनीमिया में फायदेमंद होते हैं। साथ ही लिवर को स्वस्थ रखने में किशमिश फायदेमंद है। इसके अलावा, किशमिश पानी पीना भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। आइए, किशमिश पानी पीने के फायदे जानते हैं-

लिवर साफ करता है

रोजाना सुबह किशमिश पानी पीने से लिवर साफ होता है। इस पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक मुठ्ठी किशमिश पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह को किशमिश पानी का सेवन करें। वहीं, किशमिश को चबाकर खा जाएं।

आयरन की कमी दूर होती है

शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया रोग होता है। किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डॉक्टर एनीमिया रोगी को किशमिश खाने की सलाह देते हैं। आप किशमिश पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में खून की पूर्ति होती है। खासकर, गर्भवती महिलाओं के लिए किशमिश पानी दवा समान है।

उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो किशमिश में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम शरीर में नमक को बैलेंस्ड में रखता है। आसान शब्दों में कहें तो सोडियम को संतुलित रखता है। डॉक्टर भी उच्च रक्तचाप के मरीजों को पोटेशियम रिच फूड्स खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए हाई बीपी के मरीज रोजाना किशमिश पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, किशमिश पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। अगर आप पेट संबंधी विकारों से परेशान हैं, तो निजात पाने के लिए किशमिश पानी जरूर पिएं।