जापान में भारी बर्फबारी और और तेज हवा के चलते लगभग 100 फ्लाइट्स कैंसल

एक तरफ जापान कोरोना वायरस से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ भारी बर्फबारी और तेज हवा के चलते भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि जापानी सरकार को भारी बर्फबारी और बारिश के चलते लगभग 10 फ्लाइ्टस कैंसल करने पड़ी। जापान में जो बड़ी एयरलाइन है। पहली ऑल निप्पॉन एयरवेज (All Nippon Airways) और दूसरकी जापान एयरलाइंस ( Japan Airlines) है। एनएनएन एयलाइन ने 46 फ्लाइ्टस कैंसल की है वहीं जापान एयरलाइंस ने 34 फ्लाइट्स कैंसल की है। कुल कैंसल फ्लाइ्टस की संख्या 98 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को हवा की रफ्तार प्रत्येक सैंकड में 30 मीटर तक चली। जिसके चलते यहां पर अलर्ट जारी कर दिय गया है।

बता दें कि जापान पिछले काफी दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के कारण पिछले दिनों हाईवे जाम होने की खबर आई थी। इस दौरान हजारों गाड़ियां एक दूसरे के पीछे खड़ी नजर आई। लोगों को रात हाइवे पर गुजारनी पड़ी।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ज्यादा बर्फबारी जापान के निगाता और गनमा प्रान्त में हो रही पिछले दिनों दर्ज हुई है। पिछले दिनोंलगभग 2 मीटर (6.6 फीट) बर्फ देखी गई। वहीं जापान के सागर के तट पर निगाता से टोक्यो को जोड़ने वाले एक एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे लोग बर्फबारी के चलते फंस गए। इस दौरान बचाव दल ने चालकों को भोजन, ईंधन और कंबल देने कार्य किया। आपको मालूम होगा कि जापान मे टोकामाची शहर में प्रत्येक वर्ष पांच मीटर तक बर्फबारी होती है, जिसके चलते यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस शहर में काफी बर्फबारी दर्ज हुई।