दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड:RRR फिल्म ऑफ द ईयर और कश्मीर फाइल्स बेस्ट फिल्म…आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस

एसएस राजामौली की RRR और विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स को दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड दिए गए हैं। RRR को इंटरनेशनल फिल्म ऑफ द ईयर और कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।

अवॉर्ड सेरेमनी सोमवार शाम मुंबई में हुई। इसमें आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। कांतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर चुना गया।

वरुण धवन को भेड़िया के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया। अनुपम खेर को कश्मीर फाइल्स के लिए मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर चुना गया। रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

फाल्के अवॉर्ड्स की लिस्ट…

अवॉर्ड्स विनर्स
बेस्ट फिल्म कश्मीर फाइल्स
फिल्म ऑफ द ईयर RRR
बेस्ट एक्टर रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर वरुण धवन (भेड़िया)
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस विद्या बालन (जलसा)
बेस्ट डायरेक्टर आर बाल्की (चुप)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर पीएस विनोद (विक्रम वेधा)
मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल मनीष पॉल (जुग-जुग जियो)
बेस्ट प्ले बैक सिंगर मेल सांचेत टंडन (जर्सी- माइया मैनूं)
बेस्ट प्ले बैक सिंगर फीमेल नीति मोहन (गंगूबाई काठियावाड़ी- मेरी जान)
बेस्ट वेब सीरिज रुद्र (हिंदी)
मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर अनुपम खेर (कश्मीर फाइल्स)
टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर अनुपमा
बेस्ट एक्टर इन टेलीविजन सीरीज जेन इमाम (फना)
बेस्ट एक्ट्रेस इन टेलीविजन सीरीज तेजस्वी प्रकाश (नागिन)
आउट स्टैंडिंग कंट्रिब्यूशन इन फिल्म इंडस्ट्री रेखा
आउट स्टैंडिंग कंट्रिब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री हरिहरन