सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषियों को 5 साल की सजा, रेहड़ी लगाने को लेकर मारी थी गोली

सहारनपुर कोर्ट ने जानलेवा हमले में दो आरोपियों को हत्या के प्रयास में दोषी करार दिया है। दोनों आरोपियों को पांच साल की सजा सुनाई है। साथ 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जिला जज बबीता रानी की कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। मामला 14 साल पुराना है। एक आरोपी को मौत हो चुकी है।

रेहड़ी लगाने को लेकर हुआ था विवाद

शासकीय अधिवक्ता राजीव गुप्ता ने बताया, थाना नकुड़ के ढायकी गांव के प्रवेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था, उसके भाई तेजपाल और गांव के ही सेवाराम, रोशन और राजकुमार को गोगा म्हाड़ी पर रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद था। आरोप था, 26 अगस्त 2009 को उसका भाई तेजपाल किसी कार्य से जा रहा था। रास्ते में सेवाराम, रोशन, राजकुमार ने तेजपाल को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया था।

राम नवमी पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में रामचरित मानस का पाठ चल रहा है। बड़ी संख्या में उमड़े छात्रों ने कैंपस को श्रीराम मय कर दिया है। ​​​​​यह पाठ 24 घंटे तक चलेगा और आज सुबह 10 बजे तक पूरा होगा।

ABVP संगठन समेत कई दूसरे छात्रों ने मानस के दोहों को बड़े लयबद्ध तरीके से गाया। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय में विरोधी और नकारात्मक माहौल के बीच रामचरित मानस का पाठ काफी उत्साह पैदा करने वाला है।

प्रयागराज में सपा विधायक पूजा पाल के भाई राहुल पाल पर बम से हमले का प्रयास किया गया है। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बुधवार शाम को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूजा पाल के भाई राहुल पाल के मुताबिक, मंगलवार शाम को ही जब वह कहीं जा रहे थे, उस समय उसकी कार के पीछे धमाके की आवाज आई। जब उसने पलट कर देखा तो पाया कि धुआं उड़ रहा था। इसके बाद एक और धमाका हुआ। इसकी शिकायत राहुल ने बुधवार को धूमनगंज पुलिस में की।

बता दें, मंगलवार को ही उमेश पाल के अपहरण केस में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल के रिश्‍तेदार थे। राजू पाल हत्‍याकांड में उमेश पाल मुख्‍य गवाह थे। पूजा पाल राजू पाल की पत्‍नी हैं।

मथुरा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार को गोविंद नगर के गायत्री तपोभूमि में युवक का मर्डर कर दिया गया। युवक नवरात्रि के अनुष्ठान के वक्त बैठा था। तभी एक युवक आया। उसने वहां से हटने के लिए कहा। नहीं हटने पर, यज्ञ कुंड के पास खाना बनाने का पलटा रखा था। उसे आरोपी ने गुस्से में उठाया। इसके बाद युवक के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद अनुष्ठान में बैठे लोग डर कर भागने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने हिम्मत कर आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वृंदावन रोड पर गायत्री तपोभूमि मंदिर है।