कर्नाटक चुनाव के 13 चर्चित बयान 6 कार्टून में:जहरीले सांप से विषकन्या तक, बजरंग दल पर बैन से बजरंगबली की जय तक

कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग पूरी। वोट 69% पड़े। बुधवार को 10 एग्जिट पोल आए। 4 में कांग्रेस को बहुमत, 1 में भाजपा सरकार। 5 में हंग असेंबली और 2018 की तरह JDS एक बार फिर किंगमेकर। अब इंतजार रिजल्ट के दिन 13 मई का।

कर्नाटक में 11 दिन बड़े चेहरों की 35 रैलियां और 45 रोड शो। खड़गे ने PM मोदी को जहरीला सांप कहा तो भाजपा के एक विधायक विषकन्या तक पहुंच गए।

मोदी ने 91 गालियों की लिस्ट बताई तो प्रियंका गांधी बोल पड़ीं- हमारी गिनोगे तो किताब छपवानी पड़ेगी।

बजरंगदल पर बैन बजरंगबली की जय तक पहुंचा। कर्नाटक की संप्रभुता पर उठा सवाल चुनाव आयोग तक गया। कांग्रेस को नोटिस भी मिला।​​​​​​