हरियाणा में सुबह से तन झुलसा देने वाली गर्मी:कई जिलों में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई; कल से बदलेगा मौसम, प्री-मानसून संभव

भीषण गर्मी झेल रहे हरियाणा में आज कई जिलों में सवेरे से मौसम बदला हुआ है। महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में फिलहाल 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। इस बीच प्रदेश में न्यूनतम पारा रात को 1.7 डिग्री तक बढ़ गया। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है।

मौसम विभाग का मानना है कि अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। यह 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि इस सबसे के बीच राहत की बात है कि प्रदेश के लोगों को अभी लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिस तरह का मौसम चल रहा है, उसमें 10 व 11 जून को भी सुबह और रात के समय अंधड़ व गरज चमक देखने को मिलेगी। 10 जून से प्री मानसून के आने की संभावना है, लेकिन इसके बारे में अभी मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में इस बारे में जानकारी नहीं दी है।

प्रदेश में गुरुवार को महेंद्रगढ़, सोनीपत व सिरसा 41.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहे थे। अब इसके बाद बीती रात की बात करें तो सबसे कम अंबाला AWS में 22.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 27.9 डिग्री तापमान के साथ गुरुग्राम की रात सबसे गर्म रही। रात को 25 सेंटरों में 14 में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से 27.9 डिग्री तक रहा। 20 दिन में पहली बार अब पारा बढ़ कर सामान्य के करीब पहुंचा है।

10 बजे जींद का पारा 36.7 डिग्री पर

प्रदेश में आज गर्मी के क्या हाल रहने वाले हैं। इसका अंदाजा जींद के वर्तमान यानी सुबह 10 बजे के तापमान को देखकर लग रहा है। जींद में अभी पारा 36.7 डिग्री पर है। लोगों को गर्मी सुबह से ही पसीना छुड़ाने लगी है। दोपहर होते होते पारा 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। सोनीपत का अधिकतम तापमान 10 बजे 36 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

यहां सवेरे तन को झुलसा देने वाली सुबह

हालांकि अभी 3 घंटे से प्रदेश के किसी जिले मे बारिश रिकाॅर्ड नहीं हुई है। कई जिलों में तो तापमान सुबह ही शॉक देने लगा है। सुबह सात बजे तक करनाल के उचानी सेंटर में अल सुबह पारा 33.5 डिग्री रहा। यहां रात दिन की तरह तपी है। जींद में वर्तमान में तापमान 30.1 और पानीपत के उझा में 30.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

गुरुग्राम में यह 31 और सोनीपत में 29.4 डिग्री रहा। सुबह से जिस तरह से तापमान रंग दिखा रहा है, उससे संकेत साफ है कि आज भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा।

तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा
मौसम विषेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के कुछ जिलों में अंधड़ व बूंदाबांदी सुबह या रात के समय देखी जाएगी। दोपहर के समय तो तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा। मानसून के तेजी से बढ़ने के साथ ही हरियाणा में 1-2 दिन में प्री मानसून की बारिश की संभावना बन सकती है। हालांकि 11 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग पहले ही जता चुका है।

2 जिलों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों की अवधि में प्रदेश के पंचकूला और कुरुक्षेत्र में ही बारिश हुई है। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। कुरुक्षेत्र में 6.5 और पंचकूला में 3.5 एमएम बारिश हुई बताई गई है। प्रदेश का बाकी क्षेत्र लगभग शुष्क बना हुआ है।