एअर इंडिया प्लेन में पैसेंजर ने फिर शौच-पेशाब कर दिया:मुंबई-दिल्ली फ्लाइट की घटना, अफ्रीका में कुक है आरोपी

एअर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे एक पैसेंजर ने प्लेन में शौच और पेशाब कर दिया। आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में फ्लाइट कैप्टन ने FIR दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि 24 जून को मुंबई से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AIC 866 में रो नंबर 9 की सीट नंबर 17F पर ट्रैवल कर रहे पैसेंजर ने प्लेन में ही शौच, पेशाब कर दिया और थूका भी।

केबिन सुपरवाइजर ने उसे वॉर्निंग दी, लेकिन वह नहीं माना।

अफ्रीका में कुक है आरोपी
कैप्टन ने तुरंत कंपनी को एक मैसेज भेजा। जैसे ही फ्लाइट दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी, घटना से नाराज दूसरे पैसेंजर्स शोर मचाने लगे। एअर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख की निगरानी में आरोपी पैसेंजर को IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

आरोपी अफ्रीका में कुक का काम करता है।

फ्लाइट कैप्टन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।