टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू मेंबर संग मारपीट की:टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा, स्मोकिंग की, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

एअर इंडिया की टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट में नेपाली पैसेंजर ने क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की,टॉयलेट में स्मोक किया और दरवाजा तोड़ा और दूसरे पैसेंजर्स के साथ मारपीट की। यह घटना 8 जुलाई को हुई। दिल्ली पहुंचते ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एअर इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अब पढ़िए पूरा मामला …
टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट नंबर AI188 में नेपाल के रहने वाले महेश सिंह पंडित सफर कर रहे थे। उन्होंने अपनी सीट 26E से 26F में बदल ली। जब क्रू मेंबर आदित्य कुमार ने रोका तो आरोपी उन्हें धक्का देने लगा। आदित्य ने पैसेंजर महेश की शिकायत सीनियर पायलट से की, लेकिन इसके बाद महेश कुछ देर के लिए शांत हो गया।

सिगरेट पीने से रोका तो टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया
थोड़ी देर के बाद आरोपी वॉशरूम में जाकर सिगरेट पीने लगा। स्मोक अलार्म बजने पर क्रू मेंबर्स ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने वॉशरूम का दरवाजा तोड़ दिया। कुछ अन्य पैसेंजर्स रोकने आए तो आरोपी ने मारपीट की।

इसके बाद किसी तरह उसे कंट्रोल किया गया और दिल्ली पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस केस दर्ज मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी DGCA को भी दी गई।

हाल के दिनों में फ्लाइट में पैसेंजर्स की बदतमीजी की घटनाएं बढ़ रही हैं। 24 जून को एअर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने बुरा व्यवहार किया था।

अप्रैल में भी एअर इंडिया में क्रू से मारपीट हुई थी
उड़ान के दौरान पैसेंजर की बदतमीजी के चलते एअर इंडिया की फ्लाइट को अप्रैल में एयरपोर्ट लौटना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उनके साथ मारपीट की। 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आईं। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी।

टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी। विमान में स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी पर पैसेंजर लगातार बुरा बर्ताव करता रहा। उसने दो केबिन क्रू मेंबर्स को चोट भी पहुंचाई। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली लौट आई।