BB 17: ईशा ने मन्नारा को बार डांसर बुलाया:कहा- 30 साल की होकर भी बच्ची बनी फिरती है, अभिषेक मन्नारा के सपोर्ट में उतरे

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में शो के लेटेस्ट एपिसोड में ईशा और मन्नारा के बीच बहस होती दिखी। मन्नारा ईशा और अंकिता को चिढ़ाने के लिए गार्डन एरिया में खुशी से झूमने लगती हैं। इस पर ईशा उनको कहती हैं- ऐ बार डांसर छी। ईशा के ऐसे कमेंट से मन्नारा हैरान रह जाती हैं। वे अभिषेक को जाकर बताती हैं कि ईशा ने उन्हें ‘बार डांसर’ कहा। ये गलत नहीं है क्या। अभिषेक को भी ये बात पसंद नहीं आती है। वो ईशा से पूछते हैं- ईशा क्या बोल रही हो। अभिषेक का इस तरह से मन्नारा के सपोर्ट में उतरना ईशा को अच्छा नहीं लगता। वे उनसे बहस करने लगती हैं।

ईशा और मन्नारा की लड़ाई हुई
इस पूरे कंवर्सेशन में आगे मन्नारा ये भी कहती हैं कि बार डांसर भी मेहनत से जॉब करती हैं। उन्हें भी सम्मान से रहने का हक है। इसलिए आप इस तरह से बोलकर उनकी बेइज्जती ना करें। इस पर ईशा, आएशा और अंकिता तीनों भड़क जाती हैं। अंकिता कहती हैं- जो दूसरों की इज्जत नहीं कर सकता, वो इस तरह की बातें ना ही करे तो बेहतर है। वहीं ईशा कहती हैं- बिग बॉस हाउस में मन्नारा ने एक वक्त पर दो लोगों से रिश्ते बनाए। कभी ये मुनव्वर के पास जाती थीं, तो कभी समर्थ के पास।

मन्नारा के कैरेक्टर पर इस तरह के कमेंट करने के बाद ईशा ने उनसे झगड़े में ये भी कहा कि मन्नारा खुद 30 साल की है। लेकिन फिर भी बच्ची बनी फिरती है। ये कोई बच्ची नहीं है। 30 साल की औरत है ये। इस बात पर मन्नारा कहती हैं- मैं 30 साल नहीं, बल्कि 60 साल की हूं। ईशा तू मुझसे लड़ मत। मेरे दिल में तेरे लिए कुछ भी नहीं है। समर्थ का सोच। वो क्या सोच रहा होगा तेरे बारे में। लेकिन ये सब सुनकर ईशा चुप नहीं बल्कि लगातार मन्नारा से झगड़ती रहती हैं।

मामी मधु चोपड़ा ने मन्नारा को सपोर्ट किया
बिग बॉस हाउस में टॉर्चर टास्क से पहले का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय मन्नारा को परेशान करते और धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा की मां और मन्नारा की मामी मधु चोपड़ा ने अंकिता, ईशा और आएशा के रवैये पर हैरानी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट लिखा- हे भगवान। ये लोग कितने असभ्य हैं।

बता दें, ये वीडियो 17 जनवरी को मन्नारा के इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया था। कैप्शन था- सबको शर्म आनी चाहिए! हम इसे गेम नहीं कहते हैं! अब हम हर किसी का असली रूप देख रहे हैं!

‘बिग बॉस’ का टॉर्चर टास्क
इस हफ्ते शो में टॉर्चर टास्क हुआ था। इस टास्क में बिग बॉस ने दो टीमें बनाई थीं। जहां एक टीम में अभिषेक, मन्नारा, मुनव्वर और अरुण थे। वहीं दूसरी टीम ईशा, अंकिता, विक्की और आएशा की थी। टास्क में पहले मुनव्वर की टीम खेलती नजर आई। टास्क के दौरान अभिषेक, मन्नारा, मुनव्वर और अरुण पर दूसरी टीम ने खूब मिर्च-मसाले लगाए। वहीं जब दूसरी टीम की बारी आई, तो विक्की ने सारे मसाले छिपा दिए।

बिग बॉस को ये बात रास नहीं आई। उन्होंने टास्क रद्द करके दूसरी टीम को सीधे नॉमिनेट करने का मौका दिया। इसके बाद मन्नारा, अभिषेक, मुनव्वर और अरुण की डायरेक्ट फिनाले वीक में एंट्री हो गई है।